भारत का अनोखा शहर जहां बजता हैं राष्ट्रगान और थम जाता हैं सबकुछ

भारत का राष्ट्रगान जन गण मन देशवासियों को गौरवान्वित करता हैं जिसे ध्वजारोहण के साथ बजता जाता हैं। वैसे तो हर देशवासी के मन में यह चलता ही रहता हैं लेकिन जब यह बजता हैं तो सभी इसके सम्मान में सावधान स्थिति में आ जाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको भारत के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर सुबह राष्ट्रगान बजाय जाता हैं और पूरा शहर थम जाता हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक औरत से लेकर मर्द तक कोई भी एक कदम आगे-पीछे नहीं होता है। हम बात कर रहे हैं तेलगांना के नालगोंडा शहर की। इस शहर के निवासी हर रोज तिरंगे के सामने सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाते हैं। जब से समिति की इस मुहिम के बारे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने जाना है तब से इस पहल की तारीफ हो रही है।

यहां हर रोज सुबह आठ बजे लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान बजाया जाता है। जब राष्ट्रगान बजता है तो पूरा शहर 52 सेकेंड के लिए थम जाता है। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि शहर के अलग-अलग मुख्य जगहों पर 12 बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगाए गए हैं जिससे आस-पास रहने वाले लोग राष्ट्रगान सुनकर अपने सभी कामों को रोककर सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हैं। आने वाले समय में शहर के अन्य हिस्सों में भी लाउडस्पीकर लगाने की तैयारी यहां का नगर निगम कर रहा है।

जिन लोगों ने इस मुहिम को शुरू किया है उनका उद्देश्य है कि राष्ट्रगान का हर रोज सम्मान होना चाहिए। उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा जम्मिकुंता नाम के जगह से मिली थी जहां हर रोज राष्ट्रगान बजाया जाता था। इससे प्रेरित होकर नालगोंडा जन गण मन उत्सव समिति के द्वारा इस मुहिम की शुरुआत की गई। इस प्रयोग को शहर में पहली बार 23 जनवरी 2021 को किया गया। जब यहां के स्थानीय अधिकारियों को पता चला तो समिति की इस पहल की बहुत तारीफ की। जब राष्ट्रगान शहर में बजाया जाता है तो समिति के कार्यकर्ता पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर हाथ में तिरंगा लिए खड़े रहते हैं।