यहां भगवान शिव को ही दे डाला था 1500 रुपये टैक्स भरने का नोटिस! जानें पूरा मामला

सावन का महीना जारी हैं जहां भक्तगण शिव के मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं और जलाभिषेक करते हैं। शिव का आशीर्वाद जहां आपका जीवन संवार देता हैं, वहीँ शिव का प्रकोप विनाश कर सकता हैं। ऐसे में सभी शिव के विरुद्ध कार्य करने से बचते हैं। लेकिन आज हम आपको एक हैरान करने वाला मामला बताने जा रहे हैं जहां विभाग ने भगवान शिव को ही 1500 रुपये टैक्स भरने का नोटिस दे डाला। आइये जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

जी हाँ, मथुरा नगर निगम ने भोलेनाथ के मंदिर को 1500 रुपये हाउस टैक्स भरने का नोटिस दिया है। भोलेनाथ को नगर निगम का नोटिस मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है और खबर जंगल की आग की तरह फैल रही है। आप सभी को पता ही होगा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया था कि किसी भी धार्मिक स्थल से हाउस टैक्स ना लिया जाए। हालाँकि इसके बावजूद निगम के कर्मचारियों ने शिव मंदिर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। बताया जा रहा है भगवान शंकर के मंदिर पर हाउस टैक्स का नोटिस चिपकाने की खबर फैलने के बाद से नगर निगम के कर्मचारी इस मामले पर बोलने से बच रहे हैं।

जी दरअसल, नगर निगम के अधिकारी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 'जो निगम आयुक्त के आदेश के बाद नोटिस निरस्त कर दिया गया है।' इसके अलावा उन्होंने बताया कि मंदिर के पास एक कमरा बने होने की बात कही गई थी जिसके बाद टैक्स लगाया गया था। दूसरी तरफ इस विवाद के बाद निगम के अधिकारी जब मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होंने वहां कोई कमरा नहीं पाया जिसके बाद नोटिस को निरस्त कर दिया गया। बता दें कि जिस शिवमंदिर पर निगम ने हाउस टैक्स लगाया वो दरअसल मथुरा के यमुना पार लक्ष्मीनगर में स्थित है।