तंजानिया के भाई-बहन ने Nora Fatehi के गाने 'Kusu Kusu' पर किया जोरदार डांस, वीडियो ने लूटी महफिल

बॉलिवुड गानों की लोकप्रियता तंजानिया तक जा पहुंची है। वहां, से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक भाई-बहन सत्यमेव जयते 2 के गीत 'Kusu Kusu' पर लिप-सिंक करते हुए दिखाई दे रहे है। इस गीत पर नोरा फतेही ने डांस किया और इसे ज़हरा एस खान द्वारा गाया गया है। इस गाने को पहले ही 120 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और अभी भी इसकी गिनती जारी है।

भाई, किली पॉल द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में उन्हें और उनकी बहन को गाने के लिए पूरी तरह से लिप-सिंक करते हुए दिखाया गया है। जैसे ही बहन लिप-सिंक करना जारी रखती है, किली पॉल उसके पीछे एक रमणीय छोटी कोरियोग्राफी करता है। इस वीडियो को अब तक 47 हजार से ज्यादा लिलेस मिल चुके है। नेटिज़न्स इस देसी प्रदर्शन से पूरी तरह प्रभावित हुए। भाई-बहनों की प्रशंसा की जा रही है। कुसु कुसु के गायक ज़हरा खान ने भी वीडियो पर कमेंट की है। कुसु कुसु गीत को ऑनलाइन जारी किया गया था। गाने के बोल और संगीत तनिष्क बागची ने दिया है, जबकि स्वर दिया है ज़हरा एस खान और देव नेगी ने।