चिकेन की जगह प्लेन बिरयानी ले आया पति, नाराज पत्नी ने खुद को जलाया, हुई मौत

तमिलनाडु के मामल्लपुरम में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जब ऐसा करनी वजह के बारे में पता चला तो लोग हैरान रह गए। दरअसल, महिला ने इसलिए आत्महत्या कर ली कि उसके पति ने उन्हें चिकेन बिरयानी नहीं खिलाई। पुलिस के मुताबिक, 32 साल के मनोहरन और उनकी 28 साल की पत्नी सौम्या मूर्ति बनाने का काम करते थे। 12 साल पहले इन दोनों की शादी हुई थी। इनका 10 साल का बेटा और 11 साल की बेटी है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सौम्या और मनोहरन के घर के पास ही एक नया रेस्टोरेंट खुला था। यहां एक के साथ एक फ्री चिकेन बिरयानी ऑफर चल रहा था। लिहाजा इस ऑफर को देख कर पत्नी ने पति से बिरायनी लाने को कहा। लेकिन जब तक पति मनोहरन वहां पहुंचते, चिकेन बिरानी खत्म हो चुकी थी। ऐसे में उसने वहां से प्लेन बिरयानी पेक करा ली लेकिन घर पहुंचने पर चिकेन बिरयानी न पाने पर उनकी पत्नी नाराज हो गई। उसने प्लेन बिरयानी खाने से मना कर दिया। लिहाजा मनोहर ने बिरयानी पड़ोसी को दे दी।

पुलिस के मुताबिक, मनोहन काम पर चले गए। इस बीच पत्नी सौम्या छत पर पहुंच गई। वहां उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पड़ोसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सौम्या को पास के ही एक सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन ज्यादा जलने की वजह से शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।