बांझ महिलाओं की मुराद पूरी करता हैं यह चमत्कारी मंदिर, कई हजारों में लगती हैं नींबू की बोली

भारत देश को अपने अनोखे मंदिरों के लिए जाना जाता हैं। मंदिरों में होने वाले चमत्कार के चलते उनकी प्रसिद्धि और भी बढ़ जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो की बांझ महिलाओं की मुराद पूरी करता हैं। हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के विल्लुपुरम में स्थित इंटुम्बन मंदिर के बारे में। तो आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

यहाँ के बारे में कहा जाता है कि यहाँ पर बांझ महिलाएं निःसंतानी के कंलक से मुक्ति पा जाती है। जी दरअसल इस बारे में इस मंदिर के पूजारी ने भी बात की। एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा कि, 'इस मंदिर में हर आने वाले इंसान की भगवान हर मनोंकामना पुर्ण करते है।' जी दरअसल इस मंदिर में आने वाले भक्त अपने साथ फल लेकर आते है और उस फल को भगवान के चरणों में अर्पित कर देते है।

कहा जाता है इस फल को खाने से ही महिलाओ को बांझ नाम के कलंक से मुक्ति मिल जाती है। केवल यही नहीं इस मंदिर में ऐसे भी चमत्कार हुए है जिनमें सालों से बिछड़े हुए लोग अपने परिवार वालों से मिले हैं। यह मंदिर पूरी तरह से चमत्कारिक माना जाता है। कहा जाता है इस मंदिर में नींबू मिलते हैं और इसी नींबू की बोली भी लगती है जो 60 हजार तक चली जाती है।