वायरल हो रहा तमंचे के साथ इस तालिबानी लड़ाके के डांस का विडियो, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भी तालिबानियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए थे जिसमें वे किसी को मार रहे थे तो कहीं गोलियां बरसा रहे थे। लेकिन इस बीच तमंचे के साथ एक तालिबानी का वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वह नाचता हुआ दिखाई दे रहा हैं। यह तालिबानी लड़का अपने हाथ में दो-दो बंदूकें लेकर डांस कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग आसपास बैठ हुए हैं। एक तालिबानी लड़ाका डांस कर रहा है और उसने एक बंदूक हाथ में ले रखी है और दूसरे बंदूक को कंधे पर टांगी हुई है। तालिबान लड़ाका अफगानिस्तान का पारंपरिक डांस कर रहा है।

इस वीडियो में देख सकते हैं कि वह जमकर डांस कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार जरूर डर लगता है। वह डांस करते करते बंदूक को सामने बैठे लोगों की तरफ मोड़ देता है। वीडियो में देखकर मन में सवाल खड़ा होता है कि कहीं वो बंदूक चला ना दे। लेकिन तालिबान लड़ाका ऐसा कुछ करता नहीं है सिर्फ वह डांस करता है। वहां पर बैठे लोग उसके डांस का आनंद ले रहे हैं। एक शख्स डांस कर रहे तालिबानी लड़ाके का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा है।