स्वाजीलैंड : यहाँ लड़कियां करती हैं टॉपलेस डांस राजा से शादी करने के लिए

हर देश अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता हैं। कई देशों की तो ऐसी परम्पराएं होती हैं जिनको जानकार उनपर विश्वास कर पाना भी मुश्किल हो जाता हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें लड़कियां नग्न होकर नृत्य करती हैं और वह भी सिर्फ राजा से शादी करने के लिए। हम बात कर रहे हैं अफ्रीका के एक छोटे से देश स्वाजीलैंड के बारे में। आइये जानते हैं इसके बारे में।

अफ्रीका का एक छोटा सा देश स्वाजीलैंड अपनी अनोखी परंपराओं के कारण पूरी दुनिया में चर्चित है। यहां पर आज भी राजा की हुकूमत चलती है। यहां राजा के साथ विवाह के लिए देशभर की लड़कियां राजा के सामने टॉपलेस डांस करती हैं। राजा इन्हीं में से किसी एक को अपनी रानी बनाता है।

स्वाजीलैंड की संस्कृति डांस पर केंद्रित है। यहां के लोग हर अवसर पर अलग-अलग ढंग के फोक डांस करते हैं। यहां रानी बनने के लिए लड़कियां राजा के सामने टॉपलेस डांस करती हैं। यहां की बांस से बनी कलाकृतियां यूरोप में काफी मशहूर हैं। यहां के लोग सीप, कौड़ी और शैवाल से बने गहने पहनते हैं।

स्वाजीलैंड मोजांबिक और दक्षिण अफ्रीका के बीच बसा एक छोटा सा देश है। यहां की आबादी 12 लाख है। यहां 3 लाख से ज्यादा लोग एचआईवी से इंफेक्टेड हैं। स्वाजीलैंड में लोकतंत्र नहीं है, यहां राजा का शासन चलता है। फलिलहाल मस्वती यहां के राजा हैं। राजा ही प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को नियुक्त करता है। कैबिनेट राजा की तरफ से शासन करती है। देश से जुड़े अहम फैसले राजा खुद ही लेता है। डॉ। सुबुसिओ बर्नवास, तीसरी बार यहां के पीएम बने हैं।