हर साल शादी करता हैं अफ्रीकी देश का यह राजा, जिंदगी ऐशो-आराम की

हर देश की अपनी शासन प्रक्रिया और प्रणाली होती हैं। किसी देश में लोकतंत्र हैं तो किसी देश में राजाशाही। ऐसा ही कुछ हैं स्वाजीलैंड में जहाँ पूरी तरह राजशाही सत्ता लागू है। इस देश के राजा के ऐशो-आराम हैं जो कि हर साल शादी करता हैं। साल 2018 में देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यहां के राजा ने देश के नाम को बदलकर 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी' रख दिया। स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं और इनकी संपत्ति भी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। मस्वाती तृतीय की गिनती दुनिया के सबसे धनी राजाओं में गिना जाता है।

इस्वातिनी की कुल आबादी करीब 13 लाख है, लेकिन इस देश की 63 फीसदी आबादी अभी भी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करते हैं। लेकिन उनके पास 14 अरब से भी ज्यादा की संपत्ति है। वह 19 रॉल्स रॉयस, 20 मर्सिडीज और 12 बीएमडब्ल्यू सहित कई लग्जरी कारों के मालिक हैं। इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में 'उम्हलांगा सेरेमनी' फेस्टिवल होता है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा कुंआरी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। इस फेस्टिवल में राजा के सामने कुंआरी लड़कियां डांस करती हैं। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हीं लड़कियों में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और समस्त प्रजा के सामने नृत्य करती हैं।

इस्वातिनी के राजा मस्वाती तृतीय ने साल 1986 के अप्रैल में सत्ता संभाली थी। उस समय इनकी उम्र महज 18 साल थी। उस समय वो दुनिया के सबसे युवा शासक थे। राजा मस्वाती तृतीय ने अबतक 15 शादियां कर चुके हैं, जिससे उन्हें 23 बच्चे हैं। हालांकि शाही दर्जा केवल उनकी पहली दो पत्नियों को प्राप्त है। साल 2015 में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राजा मस्वाती तृतीय भारत भी आ चुके हैं। राजा मस्वाती तृतीय अपने साथ 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकरों के साथ आए थे। उन्हें दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में ठहराया गया था, जिसमें उनके लिए 200 कमरे बुक किए गए थे।