आखिर क्या हैं ऐसी खासियत कि 11 लाख रुपए में बिका तैमूर नाम का बकरा

आए दिन दुनियाभर से कई ऐसे किस्से सामने आते हैं जो हैरान करते हुए सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दिन दी जाने वाली क़ुर्बानी के मद्देनजर बाजार में आसमान छू रहे बकरों के दाम से जुड़ा हैं। बकरीद पर बकरे की कुर्बानी के समय ख्याल रखना होता है कि जानवर को चोट ना लगी हो तथा वो बीमार भी ना हो। इसलिए अच्छे बकरे की मांग ज्यादा रहती है। गुजरात के सूरत में बकरीद के लिए एक बकरा 11 लाख रुपए में बिका हैं जिसका नाम तैमूर हैं।

बकरों की कई प्रकार की नस्लों के बीच तैमूर नाक का बकरा काफी विशेष है। पंजाबी नस्ल के इस बकरे का वजन 192 किलो ग्राम है, जबकि उसकी ऊंचाई 46 इंच है। देखने में तैमूर नाम का ये बकरा बहुत जबरदस्त है। अशफाक ने कहा कि तैमूर नाम के इस बकरे को सूरत के ही एक बिल्डर ने 11 लाख रुपये में क्रय किया है। बकरीद के दिन तैमूर की कुर्बानी दी जायेगी। तैमूर को पूर्ण रूप से सजाया गया है।

सूरत शहर के सगरामपुरा क्षेत्र के रहवासी अशफाक सालों से बकरे का कारोबार करते आ रहे हैं। इस बार भी बकरीद से पहले बड़े आंकड़े में बकरों को बिक्री के लिए रखा गया है, जिसमें कश्मीर, काठियावाड़ी ज़ेटा, कोटा तथा शिरोइन बकरों की नस्लें सम्मिलित हैं।