शादी के दौरान दूल्हे ने झुककर दुल्हन के साथ किया कुछ ऐसा की सभी रह गए हैरान, देखें VIDEO

शादी का समय रस्मों-रिवाज के लिए जाना जाता हैं जिसमें परिणय-सूत्र में बंधने के दौरान दूल्हा-दुल्हन कई विधि निभाते हैं। शादी के दौरान का समय कई बार ऐसे लम्हे दे जाता हैं जो यादगार बन जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसा ही नजारा लेकर आए हैं जिसमें शादी के दौरान दूल्हे ने झुककर दुल्हन के साथ कुछ ऐसा किया कि वहां उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए और इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इंस्टाग्राम पर निरंजन महापात्रा नाम के व्यक्ति ने एक शादी का वीडियो साझा किया है। यह वीडियो किसी साउथ इंडियन वेडिंग का है। वीडियो में देख सकते हैं कि शादी की रस्में पूरे जोर शोर से चल रही हैं। सभी गेस्ट के मध्य दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं, तभी दूल्हा अचानक झुक कर दुल्हन के चरण स्पर्श करने लग जाता है।

वही रस्मों के बीच दुल्हन दूल्हे के चरण स्पर्श करती है तथा दूल्हा उसे वरमाला पहना देता है। जिसके पश्चात् दूल्हा भी दुल्हन के कदमों में झुक जाता है। यह देखते ही वहां उपस्थित सभी गेस्ट मुस्कुराने लग जाते हैं। ऐसा पहली बार होता देख शायद वो भी हैरान गए हो थे। शादी की रस्मों में नया ट्विस्ट देकर जहां दूल्हे ने पूरी महफिल लूट ली, वहीं अपनी दुल्हन के चेहरे पर भी हंसी ला दी। लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। लोग ना केवल इसे साझा कर रहे हैं बल्कि इस पर कई प्रकार के कमेंट और प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।