यह रानी मर्दों के साथ करती थी खौफनाक काम, हकीकत जानकर रोंगटे खड़े हो जायेंगे

दुनिया के इतिहास में ऐसी कई महिलाऐं हुई है जिन्होनें अपनी विशेषता के चलते इसमें अपना नाम दर्ज कराया है। जी हाँ, इन महिलाओं के कार्यों ने लोगों को हैरान कर दिया था। आज हम आपको ऐसी ही एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि अंगोला की रानी थी और उसका नाम था एनजिंगा एमबांदी। जी हाँ, यह रानी मर्दों के साथ अपने खौफनाक काम के लिए मशहूर हुई थी। तो आइये जानते है इसके बारे में।

अंगोला की रहने वाली एनजिंगा एमबांदी अपने कारनामे की वजह से चर्चा में रहती थी। अंगोला अफ्रीका महाद्वीप में एक छोटा-सा देश है जहाँ की एनजिंगा एमबांदी रानी थी। वो इतनी क्रूर थी की सत्ता हथियाने के लिए भाई की ही हत्या कर दी थी। दुनियाभर में एनजिंगा एमबांदी अपने शातिर दिमाग और बहादुरी के लिए जानी जाती थी। इसी के साथ वो एक महान योद्धा भी थी।

17वीं शताब्दी में यूरोपीय उपनिवेशवाद को रानी एनजिंगा ने अपनी नज़रो में रख लिया था। एमबांदू की रानी होने के नाते एनजिंगा को अफ्रीका के इतिहास में सबसे लोकप्रिय महिलाओं की लिस्ट में सबसे ऊचा दर्जा दिया गया था। रानी एनजिंगा की एनदोंगो और मतांबा तक फैली थी। उस छोटे से देश की किमबांदु वहां की बोलचाल की भाषा हुआ करती थी। अगर इस भाषा में देखे तो एनजिंगा का अर्थ होता है एनगोला। वही कुछ लोग एनजिंगा को एक बेहद ही क्रूर शासक मानते थे।