इस कुत्ते की जिंदगी है इंसानों से भी आलीशान, इंस्टाग्राम पर लाखों में हैं फॉलोवर्स

दुनियाभर में कई लोग हैं जो जानवरों को पालते हैं और उन्हें अपने बच्चों की तरह रखते हैं। लेकिन कई बार आप उन्हें अपने बच्चों जैसी आरामदायक जिंदगी नहीं दे पाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसानों से भी कई आलीशान जिन्दगी जीता हैं और सोशल मीडिया पर भी उसके बहुत फैंस हैं। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक पालतू कुत्ते की जिसका नाम जोजो (Corgi Jojo) हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जोजो का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसपर उसकी ढेर सारी तस्वीरें हैं। जोजो के इस अकाउंट पर 1 लाख 19 हजार फॉलोवर्स भी हैं।

उसकी मालकिन का नाम जोसपाइन जोसा है। वह जोजो को अपने बच्चों की तरह मानती हैं। वह उससे कितना प्यार करती हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने जोजो के लिए एक अलग से कमरा भी बनवा दिया है। जोसपाइन ने जोजो को तब से पाल रखा है, जब जोजो महज 4 महीने का था। आज जोजो की उम्र 12 साल है।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, जोजो के रूम में एक बड़ा सा बेड लगा है, जिसपर वह सोता है। इसके अलावा उसके कमरे में ढेर सारी उसकी तस्वीरें हैं और खेलने के लिए टेडी बियर भी रखे हुए हैं। जोजो सर्फिंग भी करता है। वह दुनिया के पहले सर्फिंग डॉग के तौर पर पूरी दुनिया में मशहूर है। जब वह 7 साल का था, तब उसने समुद्र में सर्फिंग की थी। अब तक तो वह कई बार सर्फिंग कर चुका है।