पैदा होते ही इस इस बेबी जिराफ के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड, दुनियाभर में बटोर रहा सुर्खियां

जिराफ के बारे में सभी जानते हैं कि यह लंबा और ऊंचा जानवर होता हैं जिसकी गर्दन और टांगे काफी लंबी होती हैं। जिराफ अपने समय के साथ विकसित हिता हैं जिसमें चार साल की उम्र तक वह पूरी लंबाई पा लेता हैं तो आठ साल की उम्र तक उसका वजन बढ़ता रहता हैं। पैदा होते समय किसी भी जिराफ की लंबाई एक वयस्क व्यक्ति जितनी होती हैं। लेकिन हाल ही में मैसाचुसेट्स के मेंडन ​​के साउथविक चिड़ियाघर में पैदा होते ही एक बेबी जिराफ ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लिया हैं जो कि दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा हैं।

जी दरअसल वह चिड़ियाघर का लेटेस्ट अट्रैक्शन है और केवल दो हफ्ते पहले जन्मी, डॉली नाम की ये मादा जिराफ 6 फीट लंबी है और उसका वजन लगभग 70 किलोग्राम है। मिली जानकारी के तहत वह चिड़ियाघर के इतिहास में पैदा होने वाली जिराफ की प्रजातियों में अब तक की सबसे लंबी जिराफ है। आप सभी को यह भी बता दें कि अब तक, उसे बोतल से दूध पिलाया जा रहा है क्योंकि उसकी मां अपने आप दूध नहीं पिला पा रही है। वहीँ दूसरी तरफ चिड़ियाघर के पशुचिकित्सक डॉ. पीटर ब्रेवर के अनुसार, डॉली को जल्द ही उसकी मां से मिलवाया जाएगा।