एक आंख खुली रख कर भी सो सकती है डॉल्फिन, जानें ऐसी ही अन्य रोचक बातें

बचपन से लेकर बड़े होने तक व्यक्ति अपने जीवन में कई जानकारियां ग्रहण करता हैं जिनमें से कई ऐसी होती हैं जिनपर विश्वास कर पाना कोई आसान कम नहीं होता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- डॉल्फिन को भारत की राष्ट्रीय मछली के तौर पर हम जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डॉल्फिन पांच से आठ मिनट तक अपनी सांस रोक कर रख सकती है। जी हां, यह बिल्कुल सच है। इतना ही नहीं, डॉल्फिन एक आंख खुली रख कर भी सो सकती है।

- दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी आंखें उनके दिमाग से ज्यादा बड़ी होती हैं। शुतुरमुर्ग की आंखें दो इंच तक लंबी और मोटी होती हैं। इतनी बड़ी आंखें धरती पर मौजूद किसी भी अन्य जीव की नहीं होतीं।

- कछुए को धरती पर सबसे ज्यादा दिन तक जीने वाले जीवों में से एक माना जाता है। ये 200-250 साल तक जिंदा रहते हैं। इस वक्त धरती पर कछुओं की 300 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। शायद ही आप ये बात जानते होंगे कि कछुओं के दांत नहीं होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है।

- दिमागी कसरत कराने वाले खेलों में से एक शतरंज, जिसे अंग्रेजी में चेस भी कहते हैं, का आविष्कार भारत में हुआ था। मनोवैज्ञानिकों की मानें तो शतरंज खेलने से दिमाग की बैद्धिक क्षमता में सुधार आता है और जटिल प्रश्नों को सुलझाने की शक्ति बढ़ती है।