पूरी दुनिया को हैरान कर देगी उत्तर कोरिया की ये अजीबोगरीब बातें, आइये जानें

उत्तर कोरिया और अमेरिका की तनातनी के बारे में तो सभी जानते हैं कि किस तरह दोनों परमाणु परीक्षणों को लेकर विवाद में रहते हैं। उत्तर कोरिया को कई बार दुनिया की आलोचना का सामना करना पड़ता हैं क्योंकि वह अपनी मनमर्जी करता हुआ दिखाई देता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर कोरिया में वहां के लोगों के लिए भी कई अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं जो आपको भी हैरान कर देंगे। तो आइये जानते हैं इन कानूनों के बारे में।

- पूरी दुनिया भर में जहां लोग वर्ष 2020 मना रहे हैं, वहीं उत्तरी कोरिया में अभी वर्ष 109 मनाया जा रहा है। दरअसल, उत्तर कोरिया का संस्थापक किम II सुंग को कहा जाता है। उनका जन्म वर्ष 1912 को हुआ था। उन्ही के जन्मदिन के वर्ष से ही उत्तरी कोरिया अपने नए वर्ष की गणना करता है। इस हिसाब से अभी उत्तर कोरिया अपना 109वां नया साल मना रहा है।

- उत्तर कोरिया में कानून है कि यहां आम नागरिक कार नहीं खरीद सकते हैं। यहां पर कार रखने की इजाजत सिर्फ सेना और सरकार के अधिकारियों को ही है।

- उत्तर कोरिया में किजोंग डांग नाम का एक मॉडल शहर बनाया गया है। उत्तर कोरिया ने ठीक बॉर्डर पर इस शहर का निर्माण किया है, जो कि दक्षिण कोरिया के लोगों को लुभाने के लिए है। पर यहां पर कोई नहीं रहता है। इसे एक भुतहा शहर कहा जाता है।

- उत्तर कोरिया में गरीब लोगों की तस्वीर लेना कानूनन अपराध है। दरअसल, उत्तर कोरिया का मानना है कि इससे देश की छवि खराब होती है।

- उत्तर कोरिया में आप अपने मनपसंद के बाल नहीं कटवा सकते हैं। सरकार ने लोगों के बाल कटवाने के कुछ डिजाइन जारी किए हैं। उत्तर कोरिया में रहने वाले लोग इन्हीं डिजाइनों में से किसी एक को पसंद करके अपने बाल कटवा सकते हैं।

- उत्तर कोरिया में लोगों का नीला जींस पहनना प्रतिबंधित है। हालांकि पर्यटकों को ये छूट है कि वो नीले रंग की जींस पहन सकते हैं, लेकिन किम II सुंग और किम जोंग द्वितीय के मेमोरियल हॉल में जाने से पहले आपको दूसरे रंग की पैंट पहननी होगी।