हाथ के मूवमेंट्स से पता लगा सकते है झूठ, जानें ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्यों के बारे में

दुनिया में ऐसी कई रोचक बातें होती है जिनके बारे में पता चलने पर व्यक्ति को विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता हैं कि क्या यह मुमकिन हो सकता है। लेकिन कई बातें ऐसी होती है जो वैज्ञानिक रिसर्च और शोध से भी पता चलती है और वाकई में रोचक होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरानी में डाल देगी।

- आदमियों में महिलाओं के मुकाबले ज्यादा छोटी लिखावट पढने की क्षमता होती है जबकि महिलाएं सुनने में ज्यादा अच्छी होती हैं।

- अगर आप किसी के दाहिने कान की तरफ से मदद मांगेंगे तो आपको मदद मिलने की संभावना बढ जाती है।

- आलस्य किशोर अवस्था का एक सामान्य लक्षण है और इसे बुरे व्यवहार की श्रेणी में नहीं डाला जा सकता।


- अगर आप Alarm की घंटी वही रखें जो कि आपके Mobile की Ringtone है तो आपको उठने में आसानी होगी।

- सच बोलते वक्त हाथ के मूवमेंट्स ज्यादा होते हैं जबकि झूठ बोलने पर हाथ एक ही जगह पर बने रहते हैं।

- 93 प्रतिशत छात्र Online रिसर्च करते हैं बजाय Library में।

- 80% लोग अपनी भावनाएं छुपाकर रखते हैं क्योंकि उन्हें यकीन होता है कि लोग उनके दर्द को समझ नहीं पाएंगे।

- जागने के 5 मिनट के अंदर आप रात में देखे गए आधे सपने भूल जाते हैं और 10 मिनट के अंदर 90 प्रतिशत सपने आप के दिमाग से गायब हो जाते हैं।