पबजी (PUBG) का टास्क पूरा करने के लिए नाबालिग हिमाचल के सोलन जिले से महाराष्ट्र पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, सोलन के कुनिहार क्षेत्र से एक नाबालिग घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने पुलिस थाना कुनिहार में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच शुरू की, तो किशोर के मोबाइल का लोकेशन औरंगाबाद, महाराष्ट्र में पाया गया। इसके बाद वहां की पुलिस चाइल्ड यूनिट ने किशोर अपने पास रोक कर सुरक्षित रख लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ। शिव कुमार शर्मा ने सोलन में मामले की जानकारी देते हुए कहा जांच में पता चला कि किशोर महाराष्ट्र के मनमाड़ में है। वहां की पुलिस से संपर्क कर किशोर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग को लेने अभिभावक और पुलिस महाराष्ट्र पहुंच गए हैं।