VIDEO : लड़की के कान में घुसे सांप को देखकर हर किसी के उड़े होश, देखें रोंगटे खड़े करने वाला नजारा

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें से कुछ तो होश उड़ाने वाले साबित होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक लड़की का वायरल हो रहा हैं जिसके कान में सांप दिखाई दे रहा हैं। यह वीडियो सबही के होश उड़ा रहा हैं। वीडियो देखकर लोग काफी डर हुए हैं। साथ ही लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को इन्स्टाग्राम पर shilparoy9933 अकाउंट से शेयर किया गया हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा सांप लड़की के कान में घुसा हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के कान में सांप है और एक डॉक्टर इसे निकालने की कोशिश कर रहा है।

जब लड़की को हलचल महसूस होती है, तो वह बिना समय गंवाए इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाती है। इस दौरान डॉक्टर इसे निकालने की कोशिश करता है। वीडियो में लड़की को दर्द की वजह से चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है। जाहिर सी बात है कि अगर किसी कान में कोई सांप चला जाए तो दर्द से हालत खराब हो सकती है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के कान में सांप काफी खतरनाक तरीके से मुंह फाड़ता दिखाई पड़ रहा है।

डॉक्टर लड़की को बैठाकर उसके कान में से धीरे-धीरे सांप को बाहर निकालता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉक्टर इस दौरान अपने हाथ में ग्लव्स पहना हुआ है और एक छोटी सी चिमटी से सांप को निकालने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग डरे हुए हैं। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।