गहरी नींद में सो रही महिला के मुंह के रास्ते पेट तक पहुंचा सांप, डॉक्टर ने ऐसे निकाला, देखें वीडियो

रूस के दागेस्तान नाम के इलाके में एक छोटे से गांव में एक महिला इतनी गहरी नींद में सोई कि एक सांप मुंह के रास्ते से उसके पेट तक पहुंच गया। जब महिला के पेट में दर्द हुआ तो वे डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने जांच की तो पाया की महिला के पेट में सांप जैसी कोई चीज है। उसके बाद डॉक्टर ने महिला के पेट से 4 फिट लंबे सांप को निकाला। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी नहीं हो पाई थी कि वह सांप जिंदा था या मर चुका था। साथ ही महिला की पहचान भी उजागर नहीं की गई। ट्विटर के @FascinateFlix पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें डॉक्टर महिला के पेट से एक सांप को निकाल रहे है।

वीडियो में ऑपरेशन थिएटर में बेहोश लेटी महिला दिखाई दे रही है जिसके मुंह के जरिए डॉक्टर्स कुछ निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। तभी खींचकर डॉक्टरों ने बाहर निकाला तो वे 4 फिट लंबा सांप था। जिसे देखते ही डॉक्टर भी हैरानी से दो कदम पीछे छटक गई। वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी में है कि आखिर कोई इंसान इतनी गहरी नींद में कैसे सो सकता है, कि उसके मुंह में सांप चला जाए और उसे पता भी न चले।