बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान

आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। खाली समय मिलते ही ज्यादातर लोग मोबाइल उठाकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्क्रॉल करने लगते हैं। इसी दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते। कभी हैरत में डाल देने वाले स्टंट, तो कभी अनोखे कारनामे इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक शख्स का ऐसा अंदाज देखने को मिला है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

सांप के साथ नहाता दिखा शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति आराम से स्नान करता नजर आ रहा है, लेकिन इस वीडियो की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह अकेला नहीं है। उसके साथ एक सांप भी मौजूद है। हैरानी की बात यह है कि शख्स सिर्फ खुद पर ही साबुन नहीं लगा रहा, बल्कि सांप के शरीर पर भी साबुन लगाकर उसे नहलाता दिखाई दे रहा है। पूरे वीडियो में वह बिना किसी डर के सांप को संभालते हुए उसे साफ करता नजर आता है। यही अनोखा दृश्य इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐसे नजारे रोज देखने को नहीं मिलते, इसलिए इस क्लिप ने लोगों की उत्सुकता और हैरानी दोनों बढ़ा दी है। कई लोग इसे देखकर चौंक गए, जबकि कुछ ने इसे बेहद जोखिम भरा बताया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Maryam_Fem21 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, बस यही देखना बाकी रह गया था, साबुन लगाकर सांप को नहला रहा है। पोस्ट सामने आने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खूब देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है इनके पास कोई दिव्य शक्ति है, वरना ऐसा कौन कर सकता है। दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, मुझे तो केंचुए से भी डर लगता है, ये तो सांप को नहला रहा है। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। वहीं एक और यूजर ने लिखा, प्रकृति के साथ इस तरह का जोखिम उठाना सही नहीं है।