अब आपका पौधा खुद बताएगा किस चीज की है उसको जरुरत, जाने कैसे

जैसे हम अपने पालतू जानवरों को संभाल कर रखते है उसी तरह पेड़-पौधे भी पालतू जानवर की तरह होते हैं। उनकी ख्याल भी उसी तरह रखी जानी चाहिए वरना वह मुरझा जाते है। हालाकि, पेड़-पौधे अपनी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते, लेकिन बेल्जियम के डिजाइनर विवियन मुल्लेर ने एक ऐसा गमला तैयार किया है जो उसमें लगे पौधे की भावनाओं को बताएगा उसकी जरूरतों को आपको बताएगा। विवियन ने गमले में सेंसर लगाए हैं। ये मिट्टी की नमी, तापमान और लाइट एक्सपोजर को मापेंगे। इसका नाम 'लुआ' रखा गया है। गमले में 2.4 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसमें सेंसर के जरिए पौधों के 15 तरह की भावनाएं दिखाई देती हैं। जैसे अगर उसे पानी की जरूरत है तो वह प्यासा होने के साइन देगा।

जाने कैसे काम करेगा

- मान लीजिए जैसे बहुत ज्यादा गर्मी होने पर गमले के डिस्प्ले में पसीना गिरता नजर आएगा। पर्याप्त पानी मिलने पर हंसता हुआ साइन दिखाई देता है।

- जब भी पौधे को पानी जरूरत होगी, गमले पर आपको जीभ बाहर निकली नजर आएगी। इसके अलावा ठंड ज्यादा होने पर दांत कड़कड़ाते नजर आएंगे।

- अंधेरा होने पर मुंह लटकता नजर आएगा। प्रकाश मिलने पर खुशी का डिस्प्ले नजर आएगा। अगर कोई सामने चलेगा तो उसकी आंखें भी मूवमेंट करती दिखेंगी।

- फिलहाल पैरंट कंपनी मु डिजाइन इसके लिए फंडिंग इकट्ठा कर रही है, ताकि इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।