अब पार्टनर को धोखा देना पड़ेगा भारी, स्मार्ट बेड खोलेगा आपके सारे राज

प्यार में शोख देना आज के समय में जैसे आम बात हो चुकी हैं। शादी के बाद भी अफेयर की खबरें आम हो चुकी हैं। आजकल देखा जा रहा हैं कि लोग अपने पार्टनर के पीठ पीछे अपने प्रेमी से संबंध बनाते हैं। ऐसे में अब यह आप पर भारी पड़ने वाला हैं क्योंकि स्पेन के बाजार में एक ऐसा स्मार्ट बेड आया हैं जो आपके बिस्तर पर सोने से जुड़े कई राज खोलेगा।

इस कंपनी ने एक निराला बेड डिजाइन किया है जिसके जरिए आप अपने पार्टनर पर नजर रख सकते है। इसे स्मार्टट्रेस नाम दिया गया है। कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बेड में लवर डिटेक्शन सिस्टम होगा जिसके जरिए वह अपने ओनर को पहचान जाएगा।

ऐसे में कोई अनजान शख्स बेड पर चढ़ा तो ओनर को मैसेज मिल जाएगा। दरअसल यह बेड एक मोबाइल एप के जरिए ओनर से जुड़ा रहता है। बताया जा रहा है कि यह बेड पर होने वाले मुवमेंट को भी रिकॉर्ड करता है।