क्रिकेट का ऐसा छक्का जिसने गेंद को दुसरे शहर पहुँचाया, दर्ज हुआ इतिहास

क्रिकेट ऐसा खेल हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता हैं क्योंकि क्रिकेट में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिलती हैं। आपने ऐसे कई बड़े सिक्स देखे होंगे जिसमें बॉल स्टेडियम के बाहर चली गई। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सिक्स देखा जिसमें बॉल एक शहर को छोड़कर दूसरे शहर में जाकर गिरी। जी हाँ, ऐसा हुआ था भारत-इंग्लैंड के बीच वर्वीकशायर में खेले गए मैच के दौरान। आइये जानते हैं इसके बारे में।

उस मैच में भारत के कप्तान सीके नायडू ने ऐसा सिक्स लगाया कि वो इतिहास में दर्ज हो गया। ये ऐसा रिकॉर्ड है जिसे आज तक कोई भी दोहरा नहीं सका है। उस दिन सीके नायडू चोटिल होने के बावजूद क्रीज पर मौजूद थे। स्टेडियम के पास एक नदी थी जिसके दूसरी ओर व्रस्टशेयर शहर। सीके नायडू ने एक गेंद पर इतना लंबा सिक्स जड़ा कि बॉल सीधे नदी को पार करते हुए व्रस्टशेयर में पहुंच गई।

ये उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का इकलौता छक्का था। 31 अक्टूबर साल 1895 को नागपुर में जन्मे भारत के टेस्ट क्रिकेट के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू ने अपने करियर में 7 टेस्ट खेले जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 350 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े। इतना ही नहीं नायडू ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया और 9 विकेट छटकाए। इस खिलाड़ी ने अपना डेब्यू मैच साल 1932 जबकि आखिरी मैच साल 1936 में खेला था।

क्रिकेट आज के दौर में गेंदबाज से ज्यादा बल्लेबाजों का खेल माना जाता है। इस खेल में बदलते नियमों और नई तकनीक की बदौलत बल्लेबाजों के सामने बॉलर अब खुद को असहज महसूस करने लगे हैं। कई बार बैट्समैन उनकी गेंद पर इतना लंबा छक्का जड़ देता है कि गेंद स्टेडियम से बाहर तक चली जाती है।