इस सिंगल लड़के ने डेटिंग के लिए आजमाया अनोखा तरीका, लग गई लड़कियों की लाइन

आज के समय में देखा जाता हैं कि कई लड़के-लड़कियां सिंगल रहना पसंद नहीं करते हैं और चाहते है कि कोई उन्हें डेट करें। इसके लिए युवा कई तरह की डेटिंग एप्स भी ट्राई करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सिंगल लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक अनोखा तरीका अपनाया और उसके लिए लड़कियों की कतार लग गई। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं यूके के इस लड़के की जिसे जब डेट करने के लिए कोई नहीं मिला तो ख़ुद का एक बड़ा सा बिलबोर्ड(विज्ञापन) लगा डाला। वहीं उसका ये आइडिया कामयाब भी रहा और उनके पास 100 से भी अधिक लड़कियों के डेटिंग प्रपोज़ल आ गए।

जी हाँ, यह चौकाने वाला है लेकिन सच है। आपको बता दें कि इस शख़्स का नाम Mark Rofe और इन्होंने क़रीब 40 हज़ार रुपये ख़र्च कर Manchester की सड़क पर एक बड़ा सा होर्डिंग लगवाया है। उसमे उन्होंने लेटे हुए पोज में फोटो लगवाया और लिखा- सिंगल? ये साइन हो सकता है जिसके लिए आप वेट कर रहे हैं। इस होर्डिंग में उन्होंने वेबसाइट की जानकारी भी दी गई है, जहां पर लड़कियां डेटिंग के लिए उन्हें अप्रोच कर सकती हैं। आपको बता दें कि उनके इस आइडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और कुछ को ये बहुत पसंद आया तो कुछ उन्हें गुड लक कहते दिखाई दिए। वहीं ट्विटर पर उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है और इस वीडियो में वह अपने बिल बोर्ड के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, ''कई डेटिंग एप्स पर भी जब कुछ उन्हें कोई नहीं मिला तब अपने दोस्त से बात करते हुए मज़ाक में बिल बोर्ड बनाने की बात कही थी। दोस्त के कहने पर उन्होंने ऐसा ही किया और इत्तेफ़ाक की बात देखिए ये काम भी कर गया।'' वैसे अगर आप चाहे तो आप भी यह ट्राय कर सकते हैं।