VIDEO : लाइव परफॉर्मेंस के दौरान युवक ने की महिला सिंगर का प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश, फिर हुआ ये

सोशल मीडिया पर आए दिन कई विडियो सामने आते हैं जिसमें से कुछ अपने अतरंगीपण के चलते वायरल हो जाते हैं। आज इस कड़ी में हम भी आपके लिए एक ऐसा ही विडियो लेकर आए हैं जो इंसानियत को शर्मसार भी करता हैं और एक महिला की ताकत को भी दर्शाता हैं। यह विडियो दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा का है। जी दरअसल बीते दिनों दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा में कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए। जी दरअसल यहाँ की मशहूर सिंगर Veronica Luggya लाइव परफॉर्मेंस के दौरान छेड़छाड़ का शिकार हो गईं। वही इस बीच सिंगर ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।

आप देख सकते हैं सिंगर Veronica Luggya की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, लेकिन इस बीच उन्होंने ऐसा करने वाले शख्स को सबक सिखाया। ऐसा सबक सिखाया कि वह शख्स अब कभी भी किसी महिला के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करने की कोशिश करेगा। अब सिंगर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं Vinka छेड़छाड़ करने वाले शख्स को मजा चखाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि Vinka स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। इसी दौरान एक युवक आता है और उनके प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश करता है। यह देखने के बाद Vinka शख्स को जोरदार तरीके से किक मारती हैं, फिर सिक्योरिटी वाले हरकत में आते हैं और उस युवक को पकड़ ले जाते हैं। अब इस वीडियोको जो देख रहा है सिंगर की तारीफ़ करता दिखाई दे रहा है।