डेढ़ घंटे में बना डाले मिल्क शेक के 266 फ्लेवर्स, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

लोग अपने दिनचर्या में दूध से बनी कई चीजों को शामिल करते हैं और बात करें बाजार में मिलने वाली चीजों की तो मिल्क शेक पीना लोग बहुत पसंद करते हैं। पहले के समय में जहां मिल्क शेक बनाने का एक ही तरीका होता था, वहीँ आजकल इसके कई फ्लेवर्स आपको बाजार में देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों अमेरिका की एक आईसक्रीम शॉप अपने मिल्क शेक के फ्लेवर्स के चलते सुर्खियों में हैं। यहां तक की इस शॉप ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला हैं। यहां डेढ़ घंटे में मिल्कशेक के इतने फ्लेवर्स सर्व कर डाले कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। इसके साथ ही शॉप का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया है।

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के सेलिगमन में मौजूद 'स्नो कैप' शॉप की, जिसने डेढ़ घंटे के भीतर मिल्क शेक के 266 अलग-अलग फ्लेवर्स सर्व कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ये शॉप एक फैमिली द्वारा चलाई जाती है। जहां मिल्क शेक की 266 वेराइटी और आइसक्रीम मिलती हैं। शॉप ने 1 घंटा 35 मिनट के अंदर 266 फ्लेवर्स के मिल्क शेक बनाने का काम पूरा किया। शॉप के स्टाफ ने कहा- हमने कर दिखाया है। ये हमारे प्यार और मेहनत का नतीजा है।

दिलचस्प बात ये है कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए शॉप ने नाचोज, बर्गर और दूसरे स्नैक्स के साथ भी मिल्कशेक बनाकर सर्व किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी पुष्टि करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इसकीजानकारी दी है।