नई दुल्हन का ससुराल जाते ही गंदे और बदबूदार मौजों से हुआ स्वागत, पूरी जानकारी आपके होश उड़ा देगी

शादी के बाद जब भी घर में नई नवेली दुल्हन आती है तो उसका स्वागत रस्मो-रिवाज और अदब के साथ किया जाता हैं। इसी के साथ ही दुल्हन को कई तोहफे भी दिए जाते हैं। ये तोहफे दुल्हन को हमेशा याद रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें नई-नवेली दुल्हन को तोहफों में धोने के लिए गंदे और बदबूदार मौजे मिले वो भी पूरे 365 जोड़ी। तो आइये जानते है इससे जुडी पूरी जानकारी।

इसका खुलासा खुद उस लड़की ने किया है जिसमे लड़की बता रही है की उसे ससुराल में 365 जोड़ी गंदे और बदबूदार मोजे गिफ्ट में मिले।

दरअसल, लड़की जिस लड़के से प्यार करती थी उसके जन्मदिन के मौके पर उसे 365 जोड़ी मोजे गिफ्ट में दिए थे। इसी साल दोनों की शादी हो गई। जब लड़की ससुराल पहुंची तो उसे वही 365 जोड़ी गंदे और बदबूदार मोजे गिफ्ट में दिए गए।

जिसके बाद लड़की ने यह बात सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया। उसने कहा की मेरे पति ने दिए हुए मोज़े धोया नहीं बल्कि पहनने के बाद उसे रखता गया। बाद में उसे ही सारे मोज़े धुलने पड़े। उसने बताया की दो दिनों में लगभग 300 जोड़ी मोजे धुल दिए है लेकिन अभी भी 50 जोड़ी मोज़े धुलने बाकि है।