11 साल की बच्ची की आंख से निकलती हैं मरी हुईं चीटियां, डॉक्टर भी हैरान

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में रहने वाली एक 11 साल की बच्ची अश्विनी को अजीबो-गरीब बीमारी है। जिसको लेकर न केवल घरवालें परेशान है बल्कि डॉक्टर्स भी हैरान है। अश्विनी की बायीं आंख से लगातार मरी हुईं चीटियां निकल रही हैं। आंख से अब तक करीब 60 चीटियां निकाली जा चुकी हैं। जिसके चलतें अश्विनी को सीम पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। उसकी आंखों से लगातार पानी निकलता रहता है। चीटियों के कारण आंखों में जलन होती हैं, लेकिन कोई भी कुछ नहीं कर पा रहा है। डॉक्टर भी इससे हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है।

डॉक्टरों ने दवाईयां, आई ड्रॉप भी दिया, लेकिन कुछ आराम नहीं मिला। इस बाद परेशान माता-पिता अश्विनी को एक ज्योतिषी के पास लेकर गए। ज्योतिष ने बताया कि अश्विनी नागदोष से पीड़ित है, जिसकी वजह से आंख से चीटियां निकलती हैं। चीटियां अश्विनी की कानों से घुस जाती हैं और फिर बायीं आंखों से निकलती है। आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका के ओरेगन में एक महिला की आंखों से 14 ज़िंदा कीड़े निकले हैं। महिला थेलजिया ग्लोसा नामक संक्रमण की शिकार थी।