SHOCKING !! मुर्दे भी बनाते हैं संबंध, देखने के लिए लाइन में खड़े रहते है लोग, चुकानी पड़ती है कीमत

दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब या फिर कह सकते है हैरतअंगेज घटनाएं घटित होती है जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसी ही एक घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया में घटी और लाखों लोग इसके गवाह बने। हम तो येही मानते है कि जिंदा लोग ही शारीरिक संबंध ही बना सकते है या बनाते है लेकिन लेकिन कैलिफोर्निया में एक ऐसी भी जगह है, जहां मुर्दे संबंध बनाते हैं। लगा न झटका हमें भी लगा था जब इस बात के बारे में मालूम चला। मजेदार वाली बात यह है कि मुर्दों को ऐसा करते देखने के लिए लोग टिकट खरीदते है। दरअसल, कुछ महीने यहां एक प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें मुर्दों को संबंध बनाते दिखाया जाता था। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे, क्योंकि इसमें उन्हें कुछ नया देखने को मिलता था। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे थे।

जर्मनी के एक विवादित वैज्ञानिक और उनकी पत्नी ने इस अजीबोगरीब प्रदर्शनी का आयोजन किया था। इस प्रदर्शनी का नाम 'बॉडी वर्ल्ड्स' है और इसमें सिर्फ 18 साल से ऊपर के ही लोगों को जाने की इजाजत थी। इसकी फीस भी काफी महंगी थी। लोगों को इसके लिए करीब 20 डॉलर चुकाने पड़ते थे। इसके बावजूद प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। एक अंग्रेजी अखबार ने इस बात का खुलासा किया था कि यहां बिना कपड़ों की लाशों के गुप्तागों और उन्हें संबंध बनाते दिखाया गया था, जो कि गलत है। उनका कहना था कि ऐसा करना सही नहीं है, इससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अजीबोगरीब प्रदर्शनी को 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा था। सोशल मीडिया पर भी इस प्रदर्शनी की खूब चर्चाएं हुई थीं और वीडियो भी वायरल हुआ था।