पड़ोसन से रिश्ता रखने के लिए शख्स ने घर में बनाई गुप्त सुरंग, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

मैक्सिको के एक शादीशुदा शख्स ने पड़ोसी महिला से रिश्ता रखने के लिए उसके घर के नीचे सुरंग बना दी। महिला पति के साथ घर में रहती थी। लेकिन जब महिला का पति काम पर चला जाता था, तब सुरंग के जरिए उसका प्रेमी उसके घर पहुंच जाता था।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी युवक का नाम अल्बर्टो है। अल्बर्टो मैक्सिको के तिजुआना इलाके में रहता है। उसने पड़ोसी महिला पामेला के घर तक जाने के लिए एक गुप्त सुरंग तैयार कर दी थी।

अफेयर का खुलासा तब हुआ जब एक दिन पामेला का पति जॉर्ज अपने काम से जल्दी घर लौट आया और फिर पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पति ने देखा कि अल्बर्टो एक काउच के पीछे छिपा है और फिर वह गुम हो गया। जॉर्ज ने बेडरूम में अल्बर्टो को काफी देर तक ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला।

अपने घर से अचानक अल्बर्टो के गायब होने के बाद जॉर्ज ने जब पूरी पड़ताल की तो उन्हें काउच के नीचे एक सुरंग दिखाई दी। जिसको देखने के बाद बाद के होश उड़ गए। जब जॉर्ज सुरंग में उतकर आगे तक गए तो वह अल्बर्टो के घर तक पहुंच गए। पकड़े जाने के बाद अल्बर्टो ने जॉर्ज से बिनती की कि वह उसके अफेयर के बारे में पत्नी को न बताए लेकिन जॉर्ज ने उसकी एक न सुनी और दोनों एक-दूसरे से झगड़ने लगे। झगड़ा बढ़ने के बाद पुलिस को आकर मामले को संभालना पड़ा।