देश-विदेश में अबतक 53 शादियां कर चुका हैं शख्स, सेक्स से हटकर हैं इसकी वजह!

शादी के ऐसा बंधन होता हैं जिसमें शारीरिक संबंध होने के साथ ही भावनात्मक नाता भी होता हैं। यह नाता किसी एक पार्टनर से ही सच्चाई के साथ हो सकता हैं। लेकिन कई लोग इससे हटकर एक से ज्यादा शादी करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक-दो नहीं, बल्कि 53 शादियां की हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि शख्स ने जरूर सेक्स के लिए ऐसा किया होगा। लेकिन ऐसा नहीं हैं, शख्स ने इससे हटकर जिस वजह से इतनी शादी की वह बेहद हैरान करने वाला हैं। यश शख्स सऊदी अरब के 63 साल के अबू अब्दुल्ला हैं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि 53 बार शादी उन्होंने अपनी खुशी या सिर्फ संबंध बनाने के लिए नहीं की, बल्कि जीवन में संतुलन और दिमागी शांति हासिल करने के लिए की।

रिपोर्ट के मुताबिक अबू जब 20 साल के थे तब उनकी पहली बार शादी हुई थी। उनकी पहली पत्नी उनसे 6 साल बड़ी थी। वो खुश थे, उनके बच्चे भी हुए मगर कुछ दिनों बाद उनके और उनकी पत्नी के बीच में झगड़े शुरू हो गए। तब उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला किया। 23 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी कर ली। मगर उसके बाद उनकी पहली और दूसरी पत्नी में झगड़े होने लगे। इन उलझनों से बचने के लिए उन्होंने तीसरी बार और फिर चौथी बार शादी कर ली। जब उन महिलाओं के बीच लड़ाइयां ज्यादा हो गईं तब अबू ने पहली तीन पत्नियों को तलाक दे दिया।

गल्फ न्यूज से बात करते हुए अबू ने कहा कि वो इतनी शादियां इसलिए कर रहे थे क्योंकि वो अपने लिए पर्फेक्ट पत्नी चाहते थे जो उन्हें समझे और खुश रखे। वो हर पत्नी के साथ अच्छे से पेश आते थे। 43 साल में 53 शादियां उन्होंने सिर्फ साऊदी औरतों से ही नहीं की, बल्कि विदेशी महिलाओं से भी की। वो 3-4 महीनों के लिए बिजनेस ट्रिप पर जाते थे और वहां औरतों से मिलते थे। बिना शादी के गलत हरकतों में फंस जाने के डर से वो उनसे विवाह कर लेते थे। आपको बता दें कि अबू की सबसे छोटी शादी सिर्फ 1 रात चली थी। अब वो 1 महिला के साथ शादी के बंधन में हैं और इसके बाद दूसरी शादियां नहीं करना चाहते।