VIDEO : नवजात बच्चे का यह वीडियो मचा रहा तहलका, बोलने लगा संस्कृत में श्लोक

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जो आपको हैरानी में डाल देंगे। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें एक नवजात बच्चे ने कुछ ऐसा किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया। वीडियो में बच्चा आपको संस्कृत में श्लोक बोलते हुए दिखाई देगा जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा हैं। इस वीडियो को देख लोगों ने बच्चे को कलयुग का अभिमन्यु तक कह डाला। यह वीडियो IPS अधिकारी राजेश हिंगानकर ने @RajeshHinganka2 हैंडल से ट्वीट किया है। इस वीडियो को अब तक कई हजार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर अपना कमेंट दे रहे हैं और रिट्वीट भी कर रहे हैं।

आप देख सकते हैं इस वायरल वीडियो में एक महिला अपने कुछ महीने के बच्चे के साथ संस्कृत के श्लोक पढ़ रही है। बच्चा उसके हर एक श्लोक को पूर्ण कर रहा है। इस वीडियो में बच्चा साफ-साफ संस्कृत का उच्चारण कर रहा है। जी दरअसल, जब बच्चा मां, पापा बोलना भी ठीक से नहीं सीख पाता उस समय श्लोकों का उच्चारण अपने आप में अचंभित करने वाला है। इस वीडियो को बच्चे के पुंसवन संस्कार से जोड़कर देखा जा रहा है। जी हाँ, इसमें मां अपने गर्भस्त शिशु को श्लोक सिखाती है और यह महिला अपने बच्चे को उसी संस्कार के तहत श्लोकों का उच्चारण पूर्ण करा रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि बच्चे ने अपनी मां के गर्भ में रहने के दौरान यह सीखा।

क्या होता है पुंसवन संस्कार: हिंदू धर्म में किसी भी बच्चे के लिए 16 संस्कार पूर्ण करने की मान्यता है। जी हाँ और इसमें से एक है पुंसवन संस्कार। इसे बच्चे के माता-पिता उसके 3 माह की आयु पूर्ण होने पर करते हैं। आपको बता दें कि यह स्वस्थ्य संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है और यह मंत्र जो महिला बच्चे के साथ बोल रही है वो पुंसवन संस्कार में मां सुनती है ताकि बच्चा उसे सीख सके।