शख्स ने कब्रिस्‍तान से चुराकर घर में गुड़िया के रूप में सजा दी लड़कियों की लाश!

आपने कई ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा जिनकी सनक सभी को हैरान करती हैं। ऐसे ही एक सनकी शख्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो लड़कियों की लाश को कब्रिस्‍तान से चुराकर घर में गुड़िया के रूप में सजा देता था। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उसका नाम हैं Anatoly Moskvin जिसने शादी करने के लिए मेंटल इंस्‍टीट्यूट से रिहाई की मांग की है। एक समय में वह इतिहासविद् हुआ करता था। यह मामला रूस का है।

मिली जानकारी के तहत कोर्ट से Anatoly Moskvin ने निदेवन किया है कि उसको रूस के एक मेंटल इंस्‍टीट्यूट से छोड़ दिया जाए ताकि उसकी शादी हो सके। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, 55 साल का मोस्‍कविन रूस की Nizhny Novgorod शहर का रहने वाला है। मोस्‍कविन साल 2011 के नवम्‍बर में गिरफ्तार हुआ था। उस समय उस पर आरोप लगा कि उसने 3 से 12 साल की उम्र की लड़कियों की 26 लाशें कब्रों से निकालीं थी। उस दौरान पुलिस ने उसका एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें ये लाशें सोफा के ऊपर रखी हुईं थी।

बताया जा रहा है मोस्‍कविन को रूस पैनल कोड के आर्टिकल 244 के तहत दोषी करार दिया गया था जिसमें कब्र और शवों की अपवित्रता पर सजा दिए जाने का प्रावधान है। वहीं बाद में मोस्‍कविन को मनोचिकित्‍सक के पास इलाज के लिए भेज दिया गया। वहीं उसने अपनी गिरफ्तारी के बाद दिए इंटरव्‍यू में बच्‍चों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने की कोशिश भी की थी। इसके अलावा उसने यह भी कहा था कि उसे विश्‍वास है कि वह विज्ञान या काले जादू से इनकी जिंदगी वापस ला सकता था।