आखिर क्यों 98 हजार करोड़ के मालिक का बेटा रह रहा किराये के घर में, आप भी हो जाएंगे सोचने पर मजबूर

अक्सर देखा जाता हैं कि जिस भी किसी का पिता अमीर होता हैं वे बड़े ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं और उनके पैसों से ही अपनी जिंदगी संवारने का काम करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पिता के पास 98 हजार करोड़ की संम्पत्ति होने के बावजूद भी वह किराये के घर में रहता हैं। इससे जुड़ी पूरी जानकारी आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 वर्षीय एलेक्जेंडर फ्रिडमैन ने रूस की राजधानी मॉस्को में दो कमरों का एक घर किराए पर ले रखा है। वह हर महीने 500 डॉलर यानी करीब 35 हजार रुपये किराया भरते हैं। चूंकि वह एक अरबपति के बेटे हैं तो चाहें तो अपने लिए एक से एक कारें खरीद सकते हैं, लेकिन उनके पास कार है ही नहीं। वह अपने दफ्तर जाने के लिए टैक्सी और मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं।

एलेक्जेंडर का कहना है कि जो खाना वो खाते हैं और जो कपड़ा पहनते हैं वो सब उन्होंने खुद कमाया है। वह अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल ही लंदन के एक हाई स्कूल से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद एलेक्जेंडर वापस मॉस्को लौटे हैं। पांच महीने पहले ही उन्होंने पांच कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 3 करोड़ रुपये से अपना एक नया बिजनेस शुरू किया है। उनका हुक्का उत्पाद सप्लाई करने का भी बिजनेस है।

एलेक्जेंडर के पिता मिखाइल फ्रिडमैन कई बड़ी कंपनियों के मालिक हैं। उनकी कुछ खुदरा दुकानें भी हैं। एलेक्जेंडर दूसरे ग्राहकों के अलावा अपने पिता की खुदरा दुकानों पर भी अपना उत्पाद सप्लाई करते हैं। उनका मानना है कि लोग उनके पिता के नाम की वजह से नहीं बल्कि उनकी अपनी मेहनत की वजह से उनका उत्पाद खरीदते हैं।

एलेक्जेंडर से जब पूछा गया कि उन्होंने अपने पिता से क्या सीखा है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम अपने बिजनेस को आक्रामक, लेकिन निष्पक्ष तरीके से चलाते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता ने भी हमेशा मुझसे कहा कि मेरे हर प्रोजेक्ट में वह पार्टनर हैं। अगर आप कमाना चाहते हैं, तो आपको साझा करना चाहिए।'