भारी बारिश के बीच जब आसमान से गिरने लगे आग के गोले, लोगों में मचा हड़कंप

दिल्ली एनसीआर और इसके आस-पास के इलाकों में बृहस्पतिवार देर रात से ही ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह गरज और चमक के साथ तेज बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया। लगभग सभी क्षेत्रों में पूरे दिन में चार से पांच दौर की बारिश हुई। गाजियाबाद में साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बेहद अजीब नजारा देखने को मिला। गुरुवार रात यहां बारिश के दौरान आग के गोले जैसी चीज गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग के गोले गिरने से वहां काफी तेज रौशनी का नजारा बन गया। रात के 9 बजे के आस-पास 10-10 मिनट के अंतराल में तीन जगहों पर साहिबाबाद में ये नजारा देखने को मिला। डरे सहमे लोगों ने फौरन पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ आसमान से गिरा जिससे वहां बेहद अजीब माहौल पैदा हो गया। घटनास्थल पर से मलबे भी पाए गए हैं। जब फायर डिपार्टमेंट भी आग को नहीं बुझा पाई तो लोगों में अफवाह और तेज फैल गई। लोगों को लगा कि ये उल्कापिंड है जो आसमान से गिरा है।

239 लोगों के साथ आसमान में ही गायब हो गया ये हवाई जहाज, अभी तक कोई सुराग नहीं

जानकारों का भी मानना है कि किसी खगोलीय घटना के बाद आसमान से ये उल्कापिंड गिरे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नीचे गिरा आग का गोला तेज धधक रहा था, उसकी आग इतनी तेज थी कि बारिश के बाद भी वह नहीं बुझ रहा था। यह आग सुबह तक जलती रही जिसे फिर दमकलकर्मियों ने बुझाया।

सुबह खबर फैलने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहां मेले जैसा नजारा था। कुछ लोग उसके टुकडे़ उठा कर अपने घर ले जा रहे थे तो कुछ उसके टुकड़े उठाकर पानी में डाल रहे थे। पानी में टुकड़े डालने पर उससे सफेद झाग निकल रहा था।

इस युवक ने बिल्ली के साथ कर डाला ऐसा खौफनाक काम, मिली सजा