12 साल पहले खोई अंगूठी मिली नाक में, हर कोई देखकर रह गया हैरान, पढ़े पूरा किस्सा

हाल ही में एक महिला के साथ हुई घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। दरहसल, एक महिला की अंगूठी 12 साल पहले खो गई थी। साल 2007 में अपने 8वें जन्मदिन पर अबिगेल थॉम्पसन ने अंगूठी दी थी। उसे लगा कि अंगूठी चोरी हो गई है। क्योंकि उसे घर में कही नहीं दिख रही थी। कुछ दिन पहले उसको नाक अंदर को चमकता हुआ दिखाई दिया। महिला ने जैसे ही छींक मारी तो उसके नाक से 12 पहले पहले खोई अंगूठी निकली। जैसे ही उसने जोर से छींक मारी तो अंगूठी बाहर निकल आई। जिसे देखकर वो हैरान रह गईं। 12 साल से लड़की के नाक में अंगूठी फंसी हुई थी।

Metro UK से बात करते हुए अबिगेल थॉम्पसन ने कहा- मेरी मां ने मुझे ये अंगूठी उसी साल गिफ्ट में दी थी। कुछ ही महीनों बाद मुझे अंगूठी कहीं नहीं मिली। मैं कभी नहीं सोच सकती थी ये अंगूठी मेरे नाक में फंसी हुई थी। मेरे कुछ दोस्त हैं, जब भी वो मेरे साथ होते थे तो मैं सोचती थी कि कहीं इनमें से तो किसी ने अंगूठी को नहीं चुराया। अबिगेल यॉर्कशायर में रहती हैं। उन्होंने कहा- बिलकुल आम दिन था। मैं सोफे पर बैठी हुई। मुझे काफी छींक आ रही थीं। मैंने कपड़े से साफ करके। नाक के अंदर की तरफ देखा तो कुछ चमक रहा था। मुझे पता चल चुका था कि मेरी नाक के अंदर कुछ फंसा हुआ है। जैसे ही मैंने जोर से छींक मारी और कपड़े को खोलकर देखा तो मैं हैरान रह गई। ये चीज एक अंगूठी थी जो 12 साल पहले गुम हो गई थी। 2007 से उसे नाक में कोई परेशानी नहीं आई। वो अच्छे से सांस ले पा रही थी। उन्होंने कहा- मैं इतने सालों में कभी डॉक्टर के पास नहीं गई क्योंकि मुझे सांस लेने में कोई परेशानी नहीं आ रही थी।