यहाँ पर प्लेट की जगह औरतों के शरीर पर परोसा जाता है खाना

वर्तमान समय में बढ़ते कॉम्पिटिशन के चलते किसी भी रेस्टोरेंट को चलाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत होती है नई सोच और एक नई थीम की जिसको चारों ओर जाना जाए और हर तरफ इसकी चर्चा हो। ऐसा ही एक थीम है जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया भर में हूँ रही हैं। अब क्या है इस थीम में आइये जानते हैं।

जापान में एक रेस्टोरेंट है न्योताईमोरी। इस रेस्टोरेंट की खास बात है कि इसकी डिश साशिमी या सुशि। हालांकि यह डिश यहां लोगों की पसंदीदा डिश में से एक है, पर इसकी खास बात है इसे परोसे जाने का अंदाज। इसे आदमियों या औरतों के नंगे शरीर पर परोसा जाता है। सुशि या साशिमी को परोसने के लिए प्लेट बनने वाले आदमी या औरत को पहले ही टेबल पर लिटा कर रखा जाता है। जैसे-जैसे लोग आते हैं उस पर सुशि को परोसा जाता है।

रेस्टोरेंट में युवाओं के साथ ही परिवार भी आते हैं और वे भी स्वाभाविक ढंग से इंसानी प्लेट रूपी इस शरीर पर रखे सुशि को उठाकर खाते हैं। पर खाना परोसने के लिए पहले इन आदमियों और औरतों को तैयार किया जाता है। पहले इन्हें खास प्रकार के सुगंध रहित साबुन से नहलाया जाता है। फिर ठंडे सुशि डिश को अपने ऊपर रख पाने लायक बनाने के लिए इन्हें बर्फीले पानी से नहलाया जाता है। लंबे समय तक बिना हिले-डुले, एक ही स्थिति में रहने के लिए इन्हें घंटों इसके लिए प्रशिक्षित किया जाता है। तब जाकर कहीं यह इंसानी प्लेट सुशि परोसे जाने के लिए तैयार होते हैं।