यहां के रेस्टोरेंट ने डिश के नाम पर सर्व कर दिया बत्तख का कटा हुआ सिर, सभी के उड़े होश!

दुनियाभर में कई देश है जो अपने विचित्र खानपान के लिए जाने जाते हैं। कई देशों में जानवरों को खुलेआम इस तरह खाया जाता हैं कि सभी हैरान रह जाते हैं। इस बीच ब्रिटेन से एक ऐसी दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई हैं जहां रेस्टोरेंट ने डिश के नाम पर बत्तख का कटा हुआ सिर सर्व कर दिया जिसने सभी के होश उड़ा दिए। ये रेस्टोरेंट लंदन में हैं। जी हाँ और अब इस अजीबोगरीब डिश की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद कई लोगों के होश उड़े हुए हैं। सबसे मजेदार बात है कि रेस्टोरेंट ने इसे अपने यहां का बेहतरीन सी फूड बताया है।

लंदन के हाईबरी ईस्ट के वेस्टर्न लॉन्ड्री रेस्टोरेंट ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अजीब सी डिश की तस्वीरें शेयर की हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में जो है वह अगर आपके सामने आ जाए तो आपके तो होश ही उड़ जाएंगे। यह डिश दिखने में जितनी डरावनी डिश लग रही है, उतनी ही घिनौनी भी है। मिली जानकारी के तहत लॉन्ड्री रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों के साथ जो तस्वीर साझा की है। इसमें एक प्लेट में बत्तख का कटा हुआ सिर नजर आता है। इसी के साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘टर्निप और लैंटिल्स से स्टफ किया हुआ बत्तख की गर्दन।’ आपको बता दें कि रेस्टोरेंट ने अपनी इस डिश को beaktofeet नाम दिया है। वहीं इस डिश का आनंद लेने के लिए आपको करीब 1900 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। कई यूजर्स को यह पसंद आ रहा है तो कई इसे घिनौना बता रहे हैं।