सामान्य जूतों से अलग इस डिज़ाइन को देख चकरा जाएगा आपका भी माथा, लोगों ने बताया शैतानी

जूते हर किसी के दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजों में से एक हैं जिसे अमीर हो या गरीब सभी इस्तेमाल करते हैं। हर कोई अपनी हैसियत के अनुसार जूतों की ब्रांड का चयन करते हैं। देखा जाता हैं कि आजकल बड़ी कंपनियां लगातार कस्टमर्स के लिए नए डिजाईन मार्केट में ला रही हैं। इस बीच एक कंपनी का सामान्य जूतों से अलग डिज़ाइन सभी को हैरानी में डाल रहा हैं। जूते का डिज़ाइन सामान्य जूतों से अलग ही है क्योंकि इसमें बीच में भी पार्टिशन किया गया है। कुछ लोग इस जूते के डिज़ाइन को शैतानी कह रहे हैं।

स्पोर्टवियर की जानी-मानी कंपनी Reebok की ओर से ये जूते तैयार किए गए हैं। इसे लेकर फेसबुक पर एक पूरा ग्रुप खड़ा हो गया है, जो इसे शैतानी जूता बता रहा है। इंस्टाग्राम पर कंपनी ने अपने लॉन्च किए गए जूतों की तस्वीरें डिस्प्ले की हैं, जिसे उन्होंने Maison Margiela नाम के फ्रेंच लग्ज़री हाउस ब्रांड के साथ कोलैबरेशन से तैयार किया है। Classic Leather Decortiqué Tabi Low shoe को कंपनी ने आम जूतों से बिल्कुल अलग दो हिस्सों में बांटा है, जो अंगूठे में अलग से फिट होता है।

जूते के लॉन्च होते ही फेसबुक पर Prophecy News ने लिखा- ‘Reebok के नए स्निकर्स Baphomet बकरी के पैर जैसे हैं।’ इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हज़ारों कमेंट्स में लोगों ने लिखा कि वे क्यों इसे पसंद या नापसंद कर रहे हैं। दिलचस्प बात तो ये रही कि शैतान जूतों वाली थ्योरी को बहुत लोगों ने माना और कहा कि वे कभी भी इसे नहीं खरीदेंगे।