इस अंगूर के गुच्छे की कीमत जान लग सकता है आपको सदमा, आ सकती हैं महंगी कार

अंगूर एक आम फल हैं जिसे सामान्य लोग भी आराम से खा सकते हैं। हांलाकि कभीकभार इसके भाव ऊंचे हो सकते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जान आपको सदमा लग सकता है क्योंकि इसकी कीमत में एक महँगी कार आ सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन अंगूर के बारे में जो अमीरों का फल माना जाता हैं।

जापान में लोग 7.5 लाख रुपये में अंगूर का एक छोटा सा गुच्छा खरीद रहे हैं। इस अंगूर की किस्म का नाम रूबी रोमन है। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। एक गुच्छे में करीब 24 अंगूर होते हैं। ऊंची कीमत की वजह से यह लाल अंगूर खासतौर पर अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है। 12 साल पहले अंगूर की इस खास प्रजाति को इशिकावा प्रांत की सरकार ने विकसित किया था।

यह अंगूर खाने में काफी मीठा लगता है। जापान में लाल अंगूर लग्जरी फलों की श्रेणी में आता है। इसे यहां शुभ अवसरों पर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है। दरअसल, रूबी रोमन जापान में आसानी से मिलता नहीं है। इसीलिए यह इतना महंगा है। कनाजावा के थोक बाजार में मंगलवार को इस अंगूर की रिकार्ड बोली लगाई गई। नीलामी में अंगूर के एक गुच्छे को ह्याकुराकुसो नाम की एक कंपनी ने 11 हजार डॉलर यानी करीब 7.52 लाख रुपये में खरीदा। यह कंपनी जापान में होटल के कारोबार से जुड़ी है। इशिकावा सहकारी समिति का कहना है कि वह सितंबर तक रूबी रोमन किस्म के करीब 26 हजार गुच्छे निर्यात करेगी।