इस शहर की लडकियाँ अपने अंडरगारमेंट्स में रखती है चम्मच, वजह जान चौक जायेंगे आप

वर्तमान समय के बदलते परिवेश और बढ़ते जुर्म के कारण महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं। महिलाओं को घर के बाहर तो दूर घर में भी असुरक्षा महसूस होने लगी हैं। यह खतरा सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विश्व के अधिकांश देशों में होने लगा हैं। और इन खतरों से उबरने के लिए सरकारें भी हर तरह की कोशिश करती हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं स्वीडन के बारे में बताने जा रहे है जहां पर महिलाओ को अपनी सुरक्षा करने के लिए एक अजीबोगरीब प्रकार की नसीहत दी जाती है। अब क्या है वो नसीहत आइये जानते हैं।

आज के समय में लड़कियों की मर्जी के बिना ही उनकी शादी करके उन्हें देश से बाहर ले जाया जाता है जहां पर उनका खतना किया जाता है। इसलिए महिलाओ को चम्मच रखने की सलाह दी जाती है। अब आप ये ही सोच रहे होंगे कि चम्मच रखने से खतना का क्या सम्बन्ध?

दरअसल यहाँ के लोगो का ऐसा मानना है कि जब महिलाए अपने अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखकर एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर के नीचे से गुजरेंगी तो अलार्म बजेगा इसके बाद महिला को पर्सनल चेकिंग के लिए कही कोने में ले जाया जाएगा जहां पर अधिकारियो को अपनी परेशानी के बारे में बता सकती है।

इस ट्रिक को कई महिलाओ और लड़कियों ने अपनाया है जो सफल भी हुई है। खास बात तो ये है कि चम्मच वाली ट्रिक को अपनाकर कई लड़किया अब तक खुद को बचा भी चुकी है।