क्या आप जानते है समाचार पत्र के चार रंगीन बिंदुओं का राज, जानकारी आपको चौंका देगी

सुबह का समय बिना अखबार के सोच पाना भी कल्पना लगती है। होली और दिवाली पर जब अख़बार नहीं आता है तो अजीब सी बैचैनी होने लगती है क्योंकि अख़बार पढने की आदत हो जाती है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अख़बार में एक तरफ चार रंगीन बिंदु दिखाई देते है। क्या आप इसका राज जानते हैं। अगर नहीं तो आइये आज हम बताते हैं आपको इसके बारे में।
यह गोले चार रंग के होते हैं। दरअसल, इन चार रंगों को CMYK (सियान, मेजेन्टा, यलो और ब्लैक) कहते हैं, जो किसी अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाले सभी रंगों के आधार रंग हैं। अखबारों में छपाई के लिए इन चार रंगों की स्याही इस्तेमाल की जाती है। इन चारों रंगों के संयोग से ही तस्वीरों और अक्षरों के सारे रंग बनते हैं। चारों रंग की प्लेटें ठीक से लगी हैं या नहीं इसका पता इन गोलों या लकीरों या किसी दूसरी आकृति से लगता है। इसे रजिस्ट्रेशन कहते हैं।

आजकल अखबार बहुत हाई स्पीड से छपते हैं ,एक घंटे में 90 ,000 तक अखबार छप जाते हैं ऐसे में हर अखबार को व्यक्तिगत रूप से जांचना असंभव है ऐसे में आधुनिक प्रिंटर की मदद से ये गलती नई होती है और ये चार गोले हमे इस बात को बताते हैं अखबार की छपाई ठीक ढंग से हुई हैं।