फेसबुक का रंग नीला इसके पीछे यह है वजह

वर्तमान समय में इन्टरनेट के बढ़ते क्रेज को बड़ों क्या बच्चों में भी आसानी से देखा जा सकता हैं, जो दिनभर मोबाइल को हाथ में लेकर उस पर अपनी आँखें टिकाए रखते हैं। इन्टरनेट पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है फेसबुक को, जिस पर आज बच्चा-बच्चा टाइमपास करते हुए देखा जा सकता हैं। फेसबुक के मालिक जकरबर्ग के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं, लेकिन क्या आप फेसबुक के बारे में ये जानते हैं की फेसबुक का रंग नीला जकरबर्ग की एक बीमारी की वजह से रखा गया हैं। नहीं जानते तो आइये हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

दरअसल, माना जाता है कि फेसबुक के मालिक जुकरबर्ग को कलर ब्लाइंड है और इस कारण वो लाल और हरे रंग को आसानी से नहीं देख पाते। इसी कारण उन्होंने फेसबुक का रंग नीला रखने का फैसला किया।
अगर आपने फेसबुक पर लॉग इन कर रखा है और अपने होम पेज पर हैं तो इस दौरान आप अपने यूआरएल को देखें। इसके बाद आप अपने यूआरएल के आगे सिर्फ ‘4’ जोड़ दें तो ये ऑटोमैटिक आपको जुकरबर्ग की वॉल पर पहुंचा देगा।