आखिर क्यों मधुमक्खी से डंक लगवा रही है एक हॉलीवुड एक्ट्रेस, वजह चौकाने वाली

वर्तमान समय में दुनिया में ऐसी कई घटनाएँ सामने आती हैं जिनपर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसी ही एक अविश्वसनीय घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके अनुसार ख़ूबसूरती की चाहत रखने वाली एक हॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को मधुमक्खी से डंक लगवा रही है। तो आइये जानते है इस पूरी घटना के बारे में।

ये एक एक्ट्रेस है जिसने जवां रहने के लिए मधुमक्खी से डंक लगवाएं हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो खुद को अधिक जवां दिखने की चाहत में मधुमक्खियों से डंक मरवा रही हैं।

ग्वेनेथ पाल्ट्रो इन दिनों एपिथैरेपी करवा रही हैं। एक दर्दनाक प्रक्रिया हैं जिसमें मधुमक्खी आपके शरीर पर डंक मारती हैं। इस थैरेपी से जलन-सूजन और निशान से छुटकारा मिल जाता है।