सोशल मीडिया पर सांप को काटने का यह वीडियो लगा रहा आग, सच्चाई कर देगी आपको हैरान

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जो अपनेआप में बेहद अनोखे होते हैं। ऐसे में एक सांप को काटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा हैं। वीडियो देखने के बाद ही इसकी सच्चाई पता चल पाती हैं जो आपको भी हैरान कर देगी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sideserfcakes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पहली नजर में आप भी इस वीडियो को देखकर सकपका जाएंगे, लेकिन बाद में इसे पसंद करेंगे। तो आइये देखते हैं यह विडियो।

आप देख सकते हैं यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘हमारे दोस्तों के लिए रियलिस्टिक स्नेक केक।' जी दरअसल इस वीडियो में केक नजर आ रहा है जो पीले रंग का है। यह पीले और सफेद रंग का है और यह एक खतरनाक सांप की तरह बनाया गया केक है। आप देख सकते हैं यह एक केक है और इस केक को इतनी सफाई से बनाया गया है कि कोई भी पहली नजर में धोखा खा जाए। कई लोग इसे देखने के बाद यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

आप देख सकते हैं बेकर ने यह केक इतना रियलिस्टिक डिजाइन किया है कि अगर वीडियो में सांप को चाकू से काटते हुए नहीं दिखाया जाता, तो शायद लोगों को यकीन भी नहीं होता कि ये कोई केक है। आप देख सकते हैं इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट में लोग इस केक को बनाने वाले की तारीफ करते नहीं तक रहे हैं। जी दरअसल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘तुम कमाल के हो यार, क्या हुनर है।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, हे भगवान, इस वीडियो को देखने के बाद मैं काफी घबरा गया था। इस तरह के कई लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।