कचरा बीनने वाली इस महिला की अंग्रेजी सुन हर कोई हुआ हैरान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो कचरा बीनने का काम करती है। खास बात है कि महिला फरार्टेदार इंग्लिश बोलती है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को itmeshachinaheggar नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक महिला नजर आ रही है, जिनका कहना है कि वो 7 साल तक जापान में काम कर चुकी है। वीडियो के मुताबिक, वो सदाशिवनगर के आसपास कूड़ा बीन रही थीं। वो आगे बताती हैं कि 7 साल बाद वो वापस भारत आ गई। अपनी बात कहते हुए महिला एक गाना भी गाती हैं, उन्होंने अपना नाम Cecilia Margaret Lawrence बताया।

सचिन हेग्गर ने वीडियो शेयर करते हुए महिला के बारे में लिखा, कि कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों ओर देखें। कुछ खूबसूरत तो कुछ दर्दभरी, पर चंद फूलों के बिना जिंदगी क्या है। इस अद्भुत उत्साही महिला से संपर्क करना चाहते हैं। यदि आप में से कोई उसे देखता है तो कृपया हमसे संपर्क करें।

जिस महिला ने इनका वीडियो बनाया, उन्होंने बताया कि जब वो इस बुजुर्ग महिला से मिली तो वो कूड़ा उठा रही थीं, वो प्लास्टिक इकट्ठा कर रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्लास्टिक बेचकर जो पैसे उन्हें मिलते हैं उससे वो अपना खर्चा चलाती हैं। लोग महिला की अंग्रेजी सुनकर हैरान हैं और वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा, कि इस महिला का वीडियो रिकॉर्ड कर बहुत ही अच्छा काम किया है।