लॉकडाउन के चलते शख्स ने अपने कुत्ते से मंगवाया बाजार से खाने का सामान

कोरोनावायरस के चलते जिस तरह भारत में लॉकडाउन किया गया हैं, उसी तरह पूरी दुनिया के कई इलाकों में भी लॉकडाउन किया गया हैं। ऐसे में लोग घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं और किसी जरूरी काम से निकल सकते हैं। कई बार ऐसे हालात होते हैं कि किसी जरूरी सामान की जरूरत भी पड़ती हैं। ऐसे में मेक्सिको के एक शख्स ने लॉकडाउन के दौरान खाने का सामान मंगवाने के लिए गजब का तरीका निकला है।

इस शख्स का नाम Antonio Munoz है। उनके डॉगी का नाम chihuahua, वो तीसरे दिन घर में लॉकडाउन थे। उन्हें Cheetos खाने का मन हुआ। अब वो तो बाहर जा नहीं सकते। ऐसे में उन्होंने अपने पालतू डॉगी का सहारा लिया। एंटोनियो ने अपने डॉगी पर एक नोट चिपकाया। इसमें उन्होंने जो भी सामान डिपार्टमेट स्टोर से मंगवाना था उसकी लिस्ट लिख दी। साथ के साथ 20 डॉलर का नोट भी चिपका दिया।

उन्होंने लिखा, ‘हेलो मिस्टर शॉप कीपर, प्लीज नीचे लिखे इन चीजों को मेरे कुत्ते को दे दीजिए। उसके साथ कॉलर में 20 डॉलर हैं। अगर आपने सही सामान नहीं दिया, तो ये कुत्ता आपको काट सकता है। कुत्ता सारा सामान लेकर आ भी गया और मिशन को उसने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।