पुणे : बर्गर में मिलें कांच के टुकड़े, खाते ही लहूलुहान हुआ शख्‍स

पुणे में एक 31 साल के शख्‍स को बर्गर में कांच के टुकड़े मिले, जिससे उसका मुंह लहूलुहान हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके गले को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते इस व्‍यक्ति को अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार साजिद पठान अपने दोस्‍तों के साथ बर्गर किंग में गए थे। जब उन्‍होंने अपने बर्गर का एक टुकड़ा चबाया, तो उन्‍हें गले में चुभन हुई। थूकने पर पाया कि मुंह से खून भी निकल रहा है साथ ही कांच के टूटे हुए टुकड़े भी निकले। साजिद और उनके दोस्‍त बर्गर में कांच के टूटे हुए टुकड़े पाकर हैरान रह गए। इसके बाद साजिद और उनके दोस्‍तों ने बर्गर किंग और उसके कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिकायत करने वालों ने जानबूझकर कांच मिलाया

कंपनी का कहना हे कि यह आउटलेट शॉप को बदनाम करने और पैसे ऐंठने की कोशिश है। शिकायत करने वालों ने जानबूझकर कांच मिलाया है।