SHOCKING!! एक शख्स को घर के सामने दिखा 'Alien', जांच के बाद सामने आई चौकाने वाली बात

महाराष्ट्र के पुणे में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद पुणे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुणे में एक शख्स को घर के बाहर एलियन (Alien) दिखाई दिया। उसने पीएमओ (PMO) को लेटर लिखकर जांच की मांग की। लेकिन जांच के बाद चौकाने वाली बात सामने आई है। जांच में पता चला कि शख्स मानसिक बीमार है।

पुलिस अधिकारी ने बताया- '47 वर्षीय शख्स मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। कुछ महीनों पहले उसने घर के बाहर पेड़ में लाइट चमकती देखी थी और सोचा था कि एलियन ऑब्जेक्ट है।' शख्स को लग रहा था कि एलियन अपने ग्रह को धरती के बारे में कोई जानकारी भेज रहा है। जिसके बाद उसने पीएमओ को ईमेल कर जांच की मांग की। गौर करने वाली बात ये है कि उसके परिवार वालों को इस बात का बिलकुल नहीं पता था। पुलिस जांच में उनके घर वालों को इस बात का पता चला।

बता दे, खोदरुड एरिया में रहने वाले शख्स को घर के बाहर एलियन दिखा। जिसके बाद उसने पीएमओ को मेल कर जांच की मांग की थी। पीएमओ ने लेटर महाराष्ट्र सरकार को भेज दिया। पुलिस के पास मामला आया तो हड़कंप मच गया। सिंगड़ रोड पुलिस स्टेशन ने ईमेल भेजने वाले शख्स का पता किया।