यहाँ इंसानों के प्राइवेट पार्ट्स के रखे जाते है नाम, की जाती है इनकी पूजा

दुनियाभर में कई तरह की अजीबोगरीब परम्पराएँ विद्यमान हैं, जिनमें से कई तो ऐसी होती हैं जिनपर विश्वास कर पाना भी मुश्किल होता हैं। आज हम भी आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ इंसान अपने प्राइवेट पार्ट्स तक के नाम रखता हैं। हा हाँ, यह बिलकुल सच है इस जगह पर कई सदियों से यह परंपरा चली आ रही हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

हम बात कर रहे हैं हवाई के बारे में जहां पर आज भी लोग इस बरसो पुरानी प्रथा को निभा रहे हैं और अपने निजी अंगों के नाम रखते हैं। हवाई के लोग परम्परा के अनुसार अपने निजी अंगों की पूजा करते हैं। दरअसल यहाँ पर लोग अपने-अपने निजी अंगों के प्यारभरे नाम रखते हैं और उसके बाद उसके बारे में गाने भी लिखते हैं। आपको बता दें निजी अंगों पर आधारित ये सभी गाने उनके परिवारवालों द्वारा लिखे जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार वहां रहने वाले एक डॉक्टर मिल्टन डायमंडने ने इस बारे में बताया की यहाँ रहने वाली रानी लिलि यूकूलानि ने अपने प्राइवेट अंग का नाम 'फ़्रिस्की' रखा था और उन्होंने उस अंग पर बहुत खूबसूरत गानें भी बनाए थे।